राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीाई को बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा से लगते गातापुर के जंगल में मप्र और छत्तीसगढ़ का एक संयुक्त सुरक्षा दल नक्सल रोधी अभियान चला रहा था। इसी दौरान नक्सलियों के गोलीबारी करने से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने पर एक महिला नक्सली का शव और कुछ हथियार मौके से बरामद हुए। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।
Check Also
सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …
HKP24News Online News Portal