नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में जम्मू कश्मीर में 13 संपत्तियां जब्त की। सलाहुद्दीन वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का प्रमुख है।केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत 1.22 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया। ये संपत्तियां आतंकी संगठन के लिए कथित तौर पर काम करने वाले बांदीपुरा निवासी मोहम्मद शफी शाह और राज्य के छह अन्य निवासियों से जुड़ी हैं।ईडी ने कहा कि उसने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कार्रवाई (यूएपीए) के तहत सलाहुद्दीन, शाह और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र का संज्ञान देने के बाद इस पर धन शोधन का एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा, कश्मीर में सबसे ज्यादा सक्रिय आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन, पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहने वाला इसका प्रमुख कमांडर सैयद सलाहुद्दीन जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए जिम्मेदार है।उसने आईएसआई और पाकिस्तान आधारित संगठनों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर एफेक्टीज रिलीफ ट्रस्ट (जेकेएआरटी) नामक ट्रस्ट द्वारा जुटाए गए पैसों के जरिये भारतीय सरजमीं पर आतंकवाद का वित्तपोषण किया।बयान में कहा गया कि हवाला और अन्य जरिये से यह धन भारत में भेजा गया। आतंकवाद के कथित वित्तपोषण मामले में शाह राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद है ।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal