जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ व्यवसायिक शिक्षा मंडल द्वारा रविवार 17 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक जिले के 62 केन्द्रों में पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के लिए जाेन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर नीरज बनसोड़ ने जोन प्रभारियों को 30 सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन करने तथा जिला कोषालय जांजगीर से सुबह 7 बजे से गोपनीय सामाग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।इसी तरह कलेक्टर ने जोन परीक्षा केन्द्र के लिए सहायक नोडल अधिकारियों की भी नियुक्त की है। इसके लिए जांजगीर क्रमांक-1, 2 और नवागढ़ जोन के लिए जांजगीर एसडीएम केएस पैकरा, पामगढ़ जोन के लिए एसडीएम सागर सिंह, चांपा जोन के लिए नायब तहसीलदार गरिमा मनहर, अकलतरा व बलौदा जोन के लिए डिप्टी कलेक्टर आरके कृपाल को जोन प्रभारी बनाया गया है। वहीं पामगढ़ परीक्षा केन्द्र जोन के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जयश्री राजनपथे, नवागढ़ परीक्षा केन्द्र जोन के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी संजय कुमार मिंज, चांपा परीक्षा केन्द्र जोन के लिए प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रामविजय शर्मा, जांजगीर क्रमांक-1 परीक्षा केन्द्र जोन के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, जांजगीर क्रमांक-2 परीक्षा केन्द्र जोन के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीता शुक्ला, बलौदा परीक्षा केन्द्र जोन के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अनुज कुमार पटेल, अकलतरा परीक्षा केन्द्र जोन के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रामदयाल ठाकुर सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal