जगदलपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।एनएच 30 में दुधगांव के करीब बोलेरो (सीजी 07 टी 4099) और ट्रक (एमएच 48 एन 5389) की आपस में भिड़ंत होने से बोलेरो मे बैठे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे कोंडागांव से 6 किमी दूर स्थित दुधगाव के करीब यह हादसा हुआ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक और बोलेरो दोनों एक दूसरे चिपक गईं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से किसी तरह वाहन से घायलों को निकाला गया। हॉस्पिटल ले जाते वक्त दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में 9 लोग सवार थे।चश्मदीदों के मुताबिक, शाम साढ़े आठ बजे दुधगांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने फरसगांव की तरफ से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के साथ ही करीब 8 मीटर तक इसे घसीटते हुए आगे बढ़ गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं राहगीरों ने पुलिस और एंबूलेंस को फोन दुर्घटना जानकारी दी और घायलों की मदद में जुट गए।मरने वालों में बोलरो चालक सुन्दर, बसन्ती बघेल, ललिता, छाया, लाखेश्वरी समेत तीन अन्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के हैं। चालक की बॉडी बोलरो में फंस गई, जिसे निकालने के प्रयास देर रात तक जारी रहे। घायलों के मुताबिक यह परिवार बिलासपुर का रहने वाला है, जो फरसगांव में परिचित के यहां से लौट रहे थे। घटना के बाद से एनएच के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। कोंडागांव कलेक्टर एन टेकम ने बताया कि ”दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। घायल हुए लोगों को नि: शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।”
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal