Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-वोटर लिस्ट में अब तक अपना नाम जुड़वा नहीं पाए हैं?तो नाम जुडवाने एक और मौका आपके लिए…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वह अब तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा नहीं पाए है,तो कोई बात नहीं है। क्योंकि उनके लिए फिर से एक मौका है। ऐसे वोटर 18 मार्च तक संबंधित बीएलओ से मिलकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।18 साल जिनकी उम्र हो गई है उनके नाम वोटर लिस्ट में जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके अलावा पिछले सप्ताह 2 से 3 मार्च को स्पेशल दिन निर्धारित किया गया था, ताकी बचे लोग न केवल अठारह वर्ष के बल्कि ऐसे लोग जिनका नाम किसी कारणवश छूट गया है अथवा किसी अन्य कारण के लिए नाम जुड़वा नहीं पाए हंै। वे लोग अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अपने बीएलओ से मिलकर नाम 18 मार्च से पहले जुड़वा सकते हैं।लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा की तुलना में संगवारी मतदान केन्द्र की संख्या जस की तस है। इस बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे तो एक-एक दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन सभी संगवारी केन्द्रों में कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। इन मतदान केन्द्रों में पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक दिव्यांग ही रहेंगे। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में अकलतरा, जैजैपुर, सक्ती, पामगढ़, जांजगीर-चांपा, कसडोल व बिलाईगढ़ शामिल है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोई मतदाता मतदान के लिए नहीं छूट इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सप्ताह भर पहले 2 व 3 मार्च को विशेष कैंप भी लगाया गया था। लेकिन कैंप से अधिकांश बीएलओ नदारद थे। जिसके कारण कई लोग अपना नाम जुड़वाने वंचित हो गए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …