Breaking News

नई दिल्ली-लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के इस्तेमाल का यह नियम जरूर जान लें, नहीं तो होगा ऐक्शन,इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे,23 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा,चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है,इस बार सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता लागू होगा…..

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।चुनाव आयोग ने रविवार 10 मार्च को 2019 लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 23 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता लागू होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टियों के विज्ञापन पोस्ट करने से पहले जानकारी देनी होगी। बिना परमीशन के कोई भी दल सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर पाएगा। गूगल और फेसबुक को इलेक्शन कमीशन ने ऐसे विज्ञापनदाताओं की पहचान करने के लिए कहा है।

इतना ही नही्ं फेक न्यूज और हेट स्पीच पर भी चुनाव आयोग की नजर रहेगी। आयोग ने इसे निंयत्रित करने के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटपफॉर्म्स को अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है। चुनाव आयोग ने आम जनता और राजनीतिक दलों के लिए कुछ ऐप्स और डिजिटल पोर्टल्स तैयार करवाए हैं। ऐसा ही एके वेब पोर्टल ‘समाधान’ आम जनता के लिए होगा। इस पर आम लोग चुनाव से संबंधित फीडबैक दे सकत हैं।

इसके अलावा चुनाव आयोग ऐल भी लॉन्च करने वाला है। इस ऐप पर कोई भी मददाता किसी भी नियम के उल्लंघन को कैमरे से रिकॉर्ड कर कमीशन को सीधा भेज सकेंगा। राजनीतिक दलों के लिए भी ऐप लॉन्च किया जाएगा। ‘सुविधा’ नाम के इस ऐप के जरिए पार्टी के प्रतिनिधि, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट चुनावी उद्देश्य के लिए विभिन्न अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …