Breaking News

श्रीनगर-पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अखनूर सेक्टर में रविवार को भारी गोलीबारी की।
पाकिस्तान सेना ने तड़के सुबह 3:30 बजे गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ और प्रभावी तरीके से जवाब दिया जिसके बाद सुबह 6:30 गोलीबारी रुक गई। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। हालांकि, नियंत्रण रेखा पर शनिवार रात से संघर्षविराम उल्लंघन की कोई खबर नहीं थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …