Breaking News

रायपुर-सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघनमड़गु गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टराम और चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद एसटीएफ, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गस्त में रवाना किया गया था।

दल जब सिंघनमड़गु गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने क्षेत्र में तलाशी ली तब वहां से नक्सली का शव बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …