Breaking News

मुंबई-पश्चिमी नौसेना कमान हाई अलर्ट पर

मुंबई(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर भारतीय वायु सेना की आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के मद्देनजर, पश्चिमी नौसेना कमान पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ‘पूरी तरह से तैयार है।’

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हवाई हमले के बाद मुंबई पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

उन्होंने बताया, ‘‘ पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डों पर तड़के भारतीय वायु सेना के हवाई हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को हाई अलर्ट पर रख दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिमी नौसेना कमान 24X7 हाई अलर्ट पर रहती है। अब, यह पाकिस्तान में हवाई हमलों के मद्देनजर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’

पश्चिमी नौसेना कमान का मुख्यालय मुंबई में है जो भारतीय नौसेना के तीन अंगों में से एक है।

पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े अड्डे पर मंगलवार की सुबह भारत ने हवाई हमले किए। भारत ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करके पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह के कई आतंकी और प्रशिक्षकों को मार गिराया जो भारत में फिदाई हमला करने की तैयार कर रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …