Breaking News

नई दिल्ली-PoK में घुसकर इंडियन एयरफोर्स का एक्शन, जानें कब-कब क्या हुआ भारतीय एयरस्ट्राइक का दावा खुद पाकिस्तान ने किया. पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करके भारतीय वायुसेना पर LoC का उल्लंघन करने का आरोप लगाया….

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।12 मेराज विमानों ने किया एयरस्ट्राइक
पुलवामा आतंकी हमला का बदला भारतीय वायुसेना ने ले लिया है. पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय वायुसेना ने LoC में घुसकर विस्फोटक गिराए हैं. हालांकि, पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारतीय वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के 12 मेराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट पर करीब 1000 किलो विस्फोटक गिराए. भारत के कार्रवाई से जैश के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, भारत की ओर से किए गए इस एयरस्ट्राइक की बड़ी बातें-

– भारतीय एयरस्ट्राइक का दावा खुद पाकिस्तान ने किया. पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करके भारतीय वायुसेना पर LoC का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

– इसके थोड़ी देर बाद पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता ने फिर एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर के बालाकोट में एयरस्ट्राइक किया. भारतीय एयरक्राफ्ट ने बम गिराए. पाकिस्तान सेना ने तुरंत जवाब दिया और भारतीय एयरक्राफ्ट वापस लौट गए.

– भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, 26 फरवरी को सुबह 3.30 बजे मिराज 2000 के 12 फाइटर जेट पाकिस्तान में घुसे और आतंकियों के कैंप को तबाह कर दिया.

– पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने फिर ट्वीट किया. इस ट्वीट में फोटो शेयर करते हुए लिखा, भारतीय एयरक्राफ्ट के जल्दबाजी में भागने के दौरान खुले जगह पर विस्फोटक गिर गए. कोई नुकसान नहीं हुआ.

– भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि एयरस्ट्राइक बालाकोट, चकोटी, मुजफ्फराबाद में हुआ है. इससे आतंकी जैश के अल्फा-3 कंट्रोल रूम तबाह हो गए हैं.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …