मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला गांव मोहतरा में 11 लाख 67 हजार की लागत से शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण की जा रही है।शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2016-17 में उक्त निर्माण कार्य का प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी।वहां शासकीय प्राथमिक शाला का भवन ही नहीं है।क्योकि पूर्व मे जो भवन था।वह जर्जर हो गया था।जिसको तोड दी गयी।उसके पश्चात् नया विद्यालय भवन निर्माण करवाने स्वीकृति मिला।अब शिक्षा सत्र 2018-19 समाप्त होने को है।वही शिक्षा सत्र 2019-20 का आगमन होने वाला है।बावजूद इसके भवन निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पाया है।निर्माण कार्य बेहद धीमी गति के साथ की जा रही है।वही रोक रोक कर निर्माण कार्य को की जा रही है।वर्तमान मे मोहतरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई उधारी जुगाड के शापूमावि भवन मे कर रहते है।शापूमावि के भवन मे सुबह के पाली मे शाप्रावि तो दोपहर के पाली मे शापूमावि के विद्यार्थियो का कक्षा संचालित की जाती है।जिससे विद्यार्थियो को काफी परेशानी का सामना करने को पड रहे है
विद्यार्थियो ने अपने विद्यालय का भवन सम्बंधित समस्या के बारे मे युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव को अवगत करवाया।तब श्री यादव ने विद्यार्थियो से कहा कि आप लोगो के विद्यालय भवन सम्बंधित समस्या को दूर करवाने हर संभव प्रयास करेंगे।इस समस्या के बारे मे श्री यादव ने कलेक्टर डीईओ शक्ति एंव सीईओ मालखरौदा को अवगत करवाया।वही विद्यार्थियो के विद्यालय निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करवाने का निवेदन किया।ताकि विद्यार्थियो को एक ही भवन पर दो पाली मे पढाई-लिखाई करने से होने वाला समस्या से राहत मिल सके।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal