Breaking News

नोएडा-किशोरी से मुंहबोले मामा ने की बलात्कार

नोएडा(एचकेपी 24 न्यूज)।गोद ली गई एक किशोरी के साथ उसके मुंहबोले मामा द्वारा कथित बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

थाना सेक्टर 39 में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के एक सदस्य की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सेक्टर 37 के पास 16 वर्षीय एक किशोरी पुलिस को लावारिस हालत में मिली थी। उन्होंने बताया कि किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से एक संरक्षण गृह में रखा गया।

उन्होंने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि किशोरी ने उन्हें उसके मुंहबोले मामा विष्णु द्वारा उसके साथ बलात्कार किए जाने के बारे में बताया।

सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती रात बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से असम की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता और उसके पति ने उसे गोद ले लिया था। ये लोग कुछ दिन तक नेपाल के काठमांडू जाकर रहे, फिर ये हरियाणा के गुड़गांव आ गए।

सिंह ने बताया कि पति से झगड़े के बाद अनीता अपने मुंहबोले भाई विष्णु के साथ करनाल में रहने लगी। वहीं पर विष्णु ने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया। यौन उत्पीड़न से आहत किशोरी एक व्यक्ति के साथ नोएडा आ गई। यहां पर वह सेक्टर 37 के पास पुलिस को लावारिस हालत में मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …