Breaking News

हरियाणा-पुलवामा आतंकवादी हमला देश पर हमला :- केजरीवाल

हरियाणा(एचकेपी 24 न्यूज)।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पुलवामा आतंकवादी हमले को देश पर एक हमला करार दिया और कहा कि यह समय पाकिस्तान कड़ा जवाब देने का है।
केजरीवाल यहां पर सीआरपीएफ के उन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आये थे जो बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा हमला एक कायराना कृत्य है। यह हमला मानवता के खिलाफ है। पाकिस्तान की आदत छद्म तरीके से ऐसे कृत्यों को अंजाम देने की है। यद्यपि दुश्मन का मुकाबला छद्म तरीके से करना हमारे खून में नहीं है क्योंकि हम दुश्मन से सीधे मुकाबला करते हैं।’’उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान को एक मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सोचता है कि वह ऐसे हमले कर सकता है और कुछ नहीं होगा। यद्यपि इस बार उन्हें एक कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश पर एक हमला है, हम चुप नहीं बैठ सकते। इस समय पूरा देश केंद्र की हमारी सरकार, प्रधानमंत्री और सुरक्षा बलों के साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मंच से हम प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि पूरा देश आपको समर्थन देगा। इस समय कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, हम सब एकजुट हैं। पाकिस्तान को यह जानना चाहिए कि हम उसे भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि एक शहीद जवान की मां कैंसर से पीड़ित हैं और कुछ सैनिकों को उनके बच्चों की देखभाल करनी थी।केजरीवाल ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नहीं तो यह उनके परिवारों और देश से विश्वासघात होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …