Breaking News

रेसिपीज:-अंगाकर रोटी (मोटा रोटी) बनाने की विधि

रेसिपीज(एचकेपी 24 न्यूज)।अंगाकर रोटी छत्तीसगढ़ का ठेठ और पारंपरिक व्यंजन है।जो बड़े चाव के साथ खाया जाता है।इसे पारंपरिक चूल्हे में पकाया जाता है।

1.इसे बनाने के लिए चावल के आटे में उबला चावल मिलाकर गूंध ले।

2. अब इस गुंधे हुए आटे को तवे पर तेल लगाकर अच्छी तरह फैला ले।

3. अब सरई के पत्तो (या पलाश के पत्ते ) से इसे अच्छी तरह से ढँक दे।

4. अब से चूल्हे पर पकने दे और इसके ऊपर गरम उपले डाल दे।

5. ताकि ये दोनों तरफ अच्छे से पक जाये इसमें तबतक कुछ टमाटर भी भून सकते है।

6. भुने टमाटर को धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नमक के साथ पीस कर चटनी बना लीजिये।

7. करीब आधे घंटे बाद दोनों तरफ से सिकने के बाद रोटी में से पत्ते हटा लीजिये।

8. अब इसे गरमा गरम टमाटर की चटनी के साथ सर्व करे।

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

1. चावल का आटा,
2. उबला चावल,
3. सरई के पत्ते (या पलाश के पत्ते )
4. पानी और
5. नमक स्वादानुसार

Website Design By Mytesta +91 8809666000