Breaking News

रायपुर :- धान‌ खरीदी की तारीख 05 एवं 06 फरवरी को दो दिवस अतिरिक्त बढी..बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस  05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार  तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे – ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात् टोकन हेतु आवेदन किया गया,किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है।ऐसे किसान,जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है।ऐसे किसान,जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026,29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए  बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …