Breaking News

बरमकेला:-बरमकेला-चन्द्रपुर पहुंच मार्ग के कटंगपाली(अ) का शुभ मिनिरल्स एवं रायगढ़ मिनरल्स के समीप का सडक के करीब डेढ़ से दो किलो मीटर दूरी का हिस्सा हुआ बहुंत ही अत्यधिक जर्जर..हर पल उडने वाला धूल का गुबार के कारण सड़क में धूल के कारण छा जा रहा अंधेरा..हर पल हादसा का बना हुआ संभावना..लोगों को लगातार एलर्जी की हो रही शिकायत..लोगों को श्वांस लेने में हो रही परेशानी..दमा एवं अस्थमा के बढ़ रहे मरीज.. लोगों की आंखों के साथ सेहत पर भी पड़ रहा असर..जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन(रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने पीएम एवं सीएमओ को पत्र लिख कर तत्काल सड़क में उडने वाला धूल का गुबार से राहगीरों को होने वाला परेशानी को दूर करवाने आवश्यक कार्यवाही करने का किया मांग…

बरमकेला(एचकेपी 24 न्यूज)।सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला का ब्लॉक मुख्यालय बरमकेला को सक्ती जिला का धार्मिक नगरी चन्द्रपुर से जोडने वाला मार्ग मे बरमकेला जनपद पंचायत के ग्राम कटंगपाली(अ) का शुभ मिनिरल्स एवं रायगढ़ मिनरल्स के समीप का सडक के करीब डेढ़ से दो किलो मीटर दूरी का हिस्सा बहुंत ही अत्यधिक जर्जर हो गया है।जहां पर वाहनों का आवागमन होने के दौरान सड़क में धूल ही धूल नजर आता है।चार पहिया वाहन में सवार लोग तो धूल का गुबार से दरवाजा का कांच को बन्द कर अपने आप को बचा लेते हैं।लेकिन दोपहिया वाहन में सवार लोग धूल का गुबार से अपने आप को बचा नही पाते हैं। दोपहिया वाहन में सवार लोगों का कपड़ा धूल का गुबार के कारण पूरी तरह से गन्दा हो जाता है।धूल के कारण सड़क नजर आता नहीं है।जिसके कारण हर पल हादसा होने का संभावना बना रहता है।इस सड़क में उड़ रही धूल के गुबार से न सिर्फ लोगाें को वाहन चलाने में परेशानी होती है‌।बल्कि लोग कई तरह के बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।सड़क पर उड़ने वाली धूल के कण श्वांस के माध्यम से मानव शरीर में पहुंचकर श्वांस नली पर प्रभाव डाल रहा है।जिससे दमा जैसी खतरनाक बीमारी भी पैदा हो रही है।लोगों को लगातार एलर्जी की शिकायत हो रही है।लोगों को श्वांस लेने में परेशानी हो रही है।लोगों की आंखों के साथ सेहत पर भी असर पड़ रहा है।कटंगपाली अ,साल्हेओना क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दर्जनों क्रशर उद्योग संचालित हैं।क्रशर प्लांटो में रोजाना सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही होती है।जिसके कारण ही सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी है।जन स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से ग्राम कटंगपाली(अ) के शुभ मिनिरल्स एवं रायगढ़ मिनरल्स के समीप करीब सडक का डेढ़ से दो किलो मीटर दूरी का बहुंत ही अत्यधिक जर्जर हर पल धूल का गुबार उड़ने वाला हिस्सा का तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने एवं आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन (रजिस्टर्ड)के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने प्रधानमंत्री भारत सरकार,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है।जो हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन(रजिस्टर्ड) के संस्थापक सह निर्देशक श्री हिन्देश कुमार यादव जी व्दारा अनुमोदित है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …