Breaking News

रायपुर :- राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक..राज्य में 36 लाख 13 हजार 226 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की दो बूंद…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)1 मार्च 2024।पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में 3 मार्च से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दुसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी. आर. भगत ने बताया की अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान ट्रांजिट दल के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मेला स्थल, हाट बाज़ार, ईट भट्टी, स्लम एरिया, भवन निर्माण आदि को विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। टीकाकरण दल का प्रशिक्षण ग्राम, सेक्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान सुपरवाईजर सभी बूथों का सुपरविजन भी करेंगे। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पूरी कर ली गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …