मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने बुधवार 27 दिसम्बर को सुबह 10:10 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र ज्योति नगर पिहरीद का औचक दौरा किया।

आंगनबाड़ी केन्द्र में ताला लटके मिला।सम्बंधित कर्मचारी अनुपस्थित मिले।नौनिहालों का हित के दृष्टिकोण से व्यवस्था में सुधार लाने नियमानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यो का संचालक जारी रखने के समय पर ताला बंद मिलने नदारद रहने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र के सम्बंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के लिए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर सक्ती एंव परियोजना अधिकारी मालखरौदा को पत्र लिखा है।
HKP24News Online News Portal