Breaking News

जांजगीर-चांपा:-स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी…

जांजगीर-चांपा 16 सितम्बर 2022(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा (एच वन एन वन) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी करते हुए आम जनता से इससे बचाव एवं सुरक्षा के लिए उपाय अपनाते हुए आवश्यकतानुसार जांच कराने की अपील की गई है। स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा एच वन एन वन श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला संक्रामक रोग है।
          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा एच वन एन वन के लक्षण के अंतर्गत बुखार के साथ खाँसी, सिरदर्द, बदन दर्द, नाक बहना, गले में खरास इसके प्रमुख लक्षण है तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी इससे ग्रसित हो सकते है । स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा एच वन एन वन से बचाव और सुरक्षा के लिए छीकते एवं खांसते समय मुंह को रूमाल या कपड़े से अवश्य ढके, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन या साफ पानी से धोएं। बुखार, खांसी, जुकाम, छींक, गले में खरास, आखो में लाली, सांस लेने में कठिनाई के लक्षण वाले व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाकर रखें, भीड़ वाली सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें, बच्चों को फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर ही स्कूल भेजे, घर में कमरे की खिड़की खुली रखें ताकि बाहर की स्वच्छ हवा आए, निष्प्रयोजन सामग्री का उचित निस्तारण करे, बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुहं एवं नाक को न छुएं, यदि आपको फ्लू के लक्षण लगें तो घर पर ही रहें, स्कूल, कार्यालय अथवा भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं, पर्याप्त नींद ले, पौष्टिक भोजन का सेवन करे और शरीर को क्रियाशील रखें। स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा एच वन एन वन से ग्रसित होने पर सामान्य उपचार से तीन दिन में लाभ न हो तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में सैम्पल संग्रहित कराये एवं मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच करायें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा एच वन एन वन से बचाव के लिए उपरोक्त लक्षण पाये जाने पर बचाव के उपाय एवं सुरक्षा अपनाते हुए आवश्यकतानसार स्वास्थ्य केन्द्रों में सैंपल संग्रहण कराते हुए आवश्यकतानुसार जांच कराने की अपील की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …