चिन्ता दास महंत@धरमजयगढ़(एचकेपी 24 न्यूज)।धरमजयगढ को आदिवासी समाज की गड़ माना जाता है।वहीं से छत्तीसगढ़ के आदिवासी दिग्गज नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया ने धरमजयगढ़ विधानसभा से कई बार विधायक रहे है।जो अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे हैं।स्वर्गीय चनेश राम राठिया(पूर्व मंत्री) ने राजनीतिक से पहले अच्छे शिक्षक के साथ-साथ मिलनसार आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे हैं।स्वर्गीय चनेश राम राठिया पूर्व मंत्री के कार्यकाल में राज्य के साथ -साथ क्षेत्र की चहुंमुखी विकास पर महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उनके याद को संजोय रखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया है।पूर्ण भरोसा है,कि क्षेत्र के आदिवासियो की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन पत्र में उल्लेखित आग्रह पर जरूर ध्यान आकर्षित करेंगे।पूज्य आदिवासी दिग्गज नेता एंव पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय.चनेश राम राठिया के नाम पर शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ का नामकरण करने पर विचार करेंगे।जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी।इस विषय पर क्षेत्रीय विधायक लालजीत राठिया (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) से भी अनुरोध और अपनी आग्रह की जाएगी,कि क्षेत्र के आदिवासी समाज की भावनाओं को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तक पहुंचाएं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

