Breaking News

जांजगीर-चांपा:-पुजेरीपाली(डभरा) में हुआ कृषक संगोष्ठी का आयोजन…

सुनिल कुमार बर्मन@जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के विकासखण्ड डभरा अंतर्गत आने वाला ग्राम पुजेरीपाली में कृषि विभाग के द्वारा शुक्रवार 24 दिसम्बर को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे विधायक चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र रामकुमार यादव के द्वारा वर्तमान में संचालित छ.ग. शासन की योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानो मे तैयार किए गए वर्मी कम्पोस्ट खाद को किसानो को अपने खेतों में डालने तथा रासायनिक खाद कम उपयोग करने DMF योजना से प्राप्त बैटरी स्पेयर एवं ब्रश कटर को अपने खेतों में उपयोग करने, महिला स्व-सहायता समूह को मिलने वाले लाभ, धान खरीदी रबी फसल एवं ग्रीष्मकालीन फसल में धान कम लगाने तथा उसके स्थान पर मक्का की खेती करने तथा शासन द्वारा चालाये जा रहें योजनाओं का किसानों की लाभ मिल रहा है या नहीं इस सम्बन्ध में किसानों से हाल चाल पूछें एवं संबोधित किए।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डभरा डी सी देवांगन द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।आत्मा योजना के बारे में जानकारी दिए।किसानों को जैविक खेती अपनाने, मक्का फसल लगाने रबी के बाद ग्रीष्म में धान की खेती न कर अन्य लगाने आदि पर प्रशिक्षण दिया गया। अनुविभागीय कृषि नुुुु

अधिकारी  सक्ती एम के मरकाम,कृषि विकास अधिकारी आर के पटेल योगेश कुमार राठौर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और प्रमोद कुमार चौधरी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा विभागीय योजना की जानकारी देकर संबोधित किया गया।आत्मा योजनांतर्गत किसानों को कृषक संगोष्ठी एवं DMF योजना अंतर्गत 97 नग बैटरी स्पेयर एवं 5 नग ब्रास कटर वितरणरामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर कर कमलों से वितरण किया गया।इस मौके रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर विधानसभा,श्रीमति पत्रिका सोनी जनपद अध्यक्ष डभर,श्रीमति रामबाई सिदार डीडीसी कोटमी,श्रीमति तुलसी देवी साहू पूर्व डीडीसी,दयालचंद सोनी विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत डभरा,तारा चंद साहू विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत डभरा,युवराज पटेल बीडीसी खरकेना,आयुष अग्रवाल एल्डरमैन चन्द्रपुर नगर पंचायत,विजय कुर्रे बीडीसी सुखापाली,श्रीमति मोहरमति सिदार सरपंच बिलाईगढ़ (सिधवा),पदुमनाथ वर्मा सरपंच कटौद,श्रीमति श्रीनाथ बाई सरपंच अमलीपाली,एम के मरकाम अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती,एन के भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी कृषि जांजगीर,डी सी देवांगन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डभरा,आर के पटेल कृषि विकास अधिकारी चन्द्रपुर एवं समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डभरा, जनप्रतिनिधि,महिला समूह के सदस्य तथा कृषकगण उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- टेमर-छपोरा निर्माणाधीन सडक का उखाडे गए हिस्सो मे ठेकेदार के व्दारा पर्याप्त मात्रा मे पानी का छिडकाव नही करवाए जाने के कारण सडक मे उडने वाला धूल का गुबार से राहगीर हो रहे परेशान..निर्माणाधीन सडक मे उडने वाला धूल से राहगीरो को राहत दिलवाने सडक का उखाडे गए धूल उडने वाले हिस्सो मे पर्याप्त मात्रा मे पानी का छिडकाव करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने जनशिकायत निवारण विभाग छ.ग.शासन,कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।टेमर-छपोरा निर्माणाधीन सडक का उखाडे गए हिस्सो मे ठेकेदार …