Breaking News

रायगढ़:-एडू पुल मांड नदी के पास धरमजयगढ़ / खरसिया क्षेत्रीय आदिवासियो अपने संवैधानिक मांग को लेकर शाहिद वीर नारायण की प्रतिमा पर माल्य अर्पण कर कल 30 अगस्त सोमवार को करेंगे आर्थिक नाके बंदी…

चिन्ता दास महंत@रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज).सर्व आदिवासी धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिदार,ब्लाक संरक्षक श्री जनक राम राठिया, खरसिया ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष श्री बीर सिंह राठिया ,भैयालाल राठिया मंगल सिंह, धर्मजयगढ़ विधानसभा के दबंग आदिवासी युवा नेता नवल राठिया जी बताया की दोनो ब्लॉक के आदिवासियो द्वारा मिल कर प्रादेशिक आह्वान पर आर्थिक नाके बंदी की जाएगी।

इस नाके बंदी में घरघोड़ा/लैलूंगा ब्लाक के भी आदिवासियो की उपस्थिति होगी।छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को बैठक 04 अगस्त 2021 बुधवार को आदिवासी नगरची गोडवाना समाज भवन भैरव नगर रायपुर में आयोजित बैठक मे सर्व सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार समाज के संवैधानिक अधिकार ज्वलंत समस्या एवं लगातार प्रताड़ना के विषय में 19 जुलाई 2021 सोमवार से आदिवासियो समाज ने पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। किंतु आज दिनांक तक आदिवासियो की संवैधानिक मुद्दों पर राज्य सरकार द्वारा पूर्ण किए जाने संबंधी न तो सूचना दी गई है,और न ही कार्यवाही किया गया है।इस तरह आदिवासियो को पुनः सड़क में उतरने हेतु जानबूझ कर प्रशासन द्वारा आन्दोलन होने के लिए प्रेरित किया गया।आर्थिक नाके बंदी की सूचना एसडीएम महोदय को दी जा चुकी है जिला कमेटी सअस द्वारा कलेक्टर महोदय को दी जा चुकी है।वही जिला कमेटी सर्व आदिवासी समाज द्वारा रायगढ़ में उर्दाना चौक में आर्थिक नाके बंदी की जाएगी।आर्थिक नाके बंदी में केवल मालवाहक ही रोके जायेंगे बस अथवा सवारी गाडियां को नही रोका जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …