Breaking News

जांजगीर-चांपा:-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा में शिक्षा सत्र 2020-21 के कक्षा 9 वी की वार्षिक परीक्षा का जारी अंक सूची में गलतियों का भंडार होने पर गैर लाभकारी सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को पत्र लिख कर मामला का जांच करवा कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करवाने की मांग..कक्षा 9 वी के अंक सूची में लगभग दो दर्जन‌ त्रृटियो का अनदेखी कर प्राचार्य एंव कक्षा शिक्षक ने की हस्ताक्षर…

जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा में शिक्षा सत्र 2020-21 के कक्षा 9 वी की वार्षिक परीक्षा का एक अंक सूची जारी हुआ है।जिसमें करीब दर्जन त्रुटियां है।अंग्रेजी में जारी इस मार्कशीट के स्पेशलिंग में जिस तरह गलती है उससे समझा जा सकता है,कि यहां के शिक्षक बच्चों को किस तरह पढ़ा रहे होंगे।एडमिशन में डबल डी लिखा है।

सर्टिफिकेट,एडमिशन सहित करीब दर्जन गलतियां अंक सूची में हुआ है।इतना अत्यधिक त्रृटियां‌‌ होने के बावजूद कक्षा शिक्षक एंव प्राचार्य ने अपना-अपना हस्ताक्षर किया है। प्राचार्य के अपना हस्ताक्षर के साथ ही सील भी लगाया है।इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है,कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई कार्य किस तरह का निम्न स्तर का हो रहा है।यह मामला गैर लाभकारी सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन ने संस्थापक हिन्देश कुमार यादव का संज्ञान में आया।तब इस सम्बंध में श्री यादव ने संगठन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन को एक पत्र कलेक्टर जांजगीर-चांपा को लिख कर मामला का जांच करवा कर अंक सूची तैयार करने में लापरवाही बरतने में भूमिका निभाने वालो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का मांग करने के लिए निर्देशित किया।श्री बर्मन ने श्री यादव के निर्देशानुसार इस सम्बंध में कलेक्टर जांजगीर-चांपा को पत्र लिख कर प्रेषित कर दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …