मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).स्टार इंडिया ब्लू आईकन इंवैस्टीगेशन सर्विस के फील्ड आफिसर प्रार्थी दिनेश पिता श्री सुरेश कुमार साकिन खांडा खेडी जिला हिसार (हरियाणा) के द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि लोकल केबल आपरेटर और मल्टी सिस्टम आपरेटर स्टार इंडिया के चैनलो को अवैध एवं एनालॉग मोड पर स्टार प्लस एवं स्टार भारत का प्रसारण करने वाला खुराना केबल नेटवर्क के मालिक श्याम लाल खुराना के संबंध कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिए जाने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्रीमती पारुल माथूर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को अवगत कराकर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व पर थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 180/21 धारा 37,51, 63 कापीराईट एकट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल खुराना केवल नेटवर्क के मालिक श्याम खुराना के घर जाकर मौके पर Modulater एवं DTH Box 01 Spec company के 03 नग सिल्वर कलर का Modulater, 02 Conpact company का 01 नग सिल्वर कलर का Modulater, 03 i-Visino company के01 नग सिल्वर कलर का Modulater, 04 NIG company के 01 नग सिल्वर कलर का Modulater, 05 Sharp company के 08 नग काले कलर का Modulater,06 Videocon company के 07 नग सफेद कलर का DTH Box, 07 Videocon company के 02 नग काले कलर का DTH Box, 08 TATS SKY company के 01 नग काला कलर का DTH Box के जरिये स्टार इंडिया के चैनलो को अवैध एवं एनालॉग मोड पर स्टार प्लस एवं स्टार भारत का प्रसारण करना पाया गया।जिसे भारत सरकार द्वारा केवल नेटवर्क के माध्यम से प्रसारण बंद किया गया है।जिसे गवाहों के समक्ष जप्ती कर कब्जा पुलिस लिया गया है। खुराना केवल नेटवर्क मालिक आरोपी श्याम लाल खुराना पिता आसाराम खुराना उम्र 53 साल साकिन मालखरौदा थाना मालखरौदा को धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 10.06.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त प्रकरण निरीक्षक के.के. महतो थाना प्रभारी मालखरौदा,सउनि.पी.आर.पैकरा,आरक्षक शत्रुघन जांगडे, शशैलेन्द्र देवांगन, महिला आरक्षक धरमी सिदार एंव थाना मालखरौदा के स्टाफ का योगदान रहा।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal