डभरा(जांजगीर-चांपा)@सुनिल बर्मन(एचकेपी 24 न्यूज)।कोरोना संक्रमण का फैलाव को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड डभरा डी.सी.देवांगन ने किसानो एंव आम नागरिकों से अपने संदेश में कहा है,कि कोरोना संक्रमण का फैलाव हो रहा है।इसका रोकथाम हेतु सभी लोगों को अनुशासित व्यवहार करने को पड़ेगा।आपका अनुशासित और संयमित व्यवहार ही कोरोना को रोकने में मदद करेगा। खान-पान ऐसा रखें जिससे आपके अंदर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो।आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह और उपयोगी दवाएं भी लेंवे।अनावश्यक रूप से एक जगह एकत्र ना हों,जब तक अत्यंत अनिवार्य नहीं हो यात्रा करने से बचें,घरों में और आसपास सफाई रखें, समय-समय पर साबुन पानी से हाथ धोएं,अपने मुंह एंव नाक को ढंक कर रखें,समय-समय पर अपने हाथ का सफाई हैण्ड सैनिटाईजर से करें,सामाजिक एंव शारीरिक दूरी बनाकर चलने बेहद जरुरी है।कोरोना संक्रमण के फैलाव का रोकथाम हेतु शासन व्दारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने बेहद जरुरी है।श्री देवांगन ने किसानों एंव आम नागरिकों से कहां है,कि आप सहयोग करें और स्वयं के साथ ही पूरे परिवार आस-पड़ोस और समाज में कोरोना वायरस को रोकने के लिए जो भी संभव हो वो आप सभी सहयोग देंवे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal