जांजगीर-चांपा,26 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कोविड कोर कमेटी की बैठक में कहा कि निजी नर्सिंग होम को कोविड उपचार की अनुमति दी गई है। बेड उपलब्ध रहते मरीजों को मना करने पर संबंधित के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ऐसे निजी अस्पताल के विरुद्ध नर्सिंग होम एक्ट के तहत सील करने के भी निर्देश सीएमएचओ डाॅ एस आर बंजारे को दिए।कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में निजी स्वास्थ्य केंद्रों की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। इन स्वास्थ्य केंद्रों के उपलब्ध बेड को आॅक्सीजन युक्त बेड बनाने के लिए उनको बैंक के माध्यम से भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए समाज सेवी संस्थाओं की मदद मिल रही है।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध बेड को ऑक्सीजन युक्त बेड बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 वेंटिलेटर, 16 आईसीयू बेड और 30 कंसंट्रेटर विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराए गए हैं। कलेक्टर इन उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सीएमएचओ और सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत को आवश्यक ब्यवस्था के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा की आवश्यकता अनुसार चिकित्सा उपकरणों की खरीदी शीघ्र करें। इसके लिए शासन के भंडार क्रय नियम का पालन करते हुए फाइल तत्काल प्रस्तुत करें। खरीदी में विलंब नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइजर एवं अन्य जरूरी सामानों की कमी ना हो यह सुनिश्चित करें। वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तर से सतत समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, एएसपी श्री संजय महादेवा सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal