Breaking News

जांजगीर-चांपा:-परिसर में श्रमिकों के लिए आवास की व्यवस्था कर संचालित कर सकेंगे उद्योग – कलेक्टर,श्रमिकों के आवागमन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,औद्योगिक समूहों के प्रबंधकों की  बैठक…

जांजगीर-चांपा,12 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रबंधकों व संचालकों की बैठक में कहा कि कंटेनमेंट घोषित अवधि  में औद्योगिक संस्थाओं का संचालन सशर्त करना होगा। कंटेनमेंट के शर्त के अनुसार श्रमिकों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उद्योग संचालन के लिए श्रमिकों के लिए परिसर में ही आवास व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि परिसर के अंदर कॉलोनी के स्टाफ कार्य में उपस्थित हो सकेंगे, परिसर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उनके उपचार के लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। कोविड उपचार में आॅक्सीजन सिलेण्डर, वेंटिलेटर बेड आदि उपकरणों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके लिए औद्योगिक समूह भी अपना योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट अवधि में टीकाकरण का कार्य सतत जारी रहेगा। औद्योगिक संस्थानों के परिसर में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों को भी वैक्सीनेशन सेंटर बना सकते है। जिससे वहां कार्यरत स्टाफ और श्रमिकों का भी टीकाकरण  आसानी से हो सके।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने कहा कि मालवाहक वाहनों के अंतर्जिला परिवहन में प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उनकी सुविधा के लिए नगरीय क्षेत्रों के बाहर  स्थित ऑटोमोबाइल, रिपेयर शाॅप, ऑटो गैरेज, टायर पंचर की दुकान तथा ढाबा रेस्टोरेंट केवल टेक अवे हेतु सीमित संख्या में संबंधित दंडाधिकारी की अनुमति से संचालित हो सकेंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर लीना कोसम, महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग, श्रम पदाधिकारी, पर्यावरण विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न औद्योगिक समूहों के संचालक व प्रबंधक उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …