Breaking News

जांजगीर-चांपा:-टीकाकरण केंद्र में ड्यूटी से अनुपस्थित पंचायत सचिव का वेतन रोकने का आदेश…

जांजगीर-चांपा,एक अप्रैल 2021(एचकेपी 24 न्यूज).कोविड-19, टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता बरतते हुए ड्यूटी से नदारद पंचायत सचिव का मार्च माह का वेतन रोक दिया गया है वहीं आज एक अप्रैल का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का कोविड से सुरक्षा के लिए जिले में  टीकाकरण किया जा रहा है। इस कार्य में महिला बाल विकास, नगरी निकाय, पंचायत, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
डभरा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर एस नायक के जारी आदेश के अनुसार करारोपण अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत परसदा के टीकाकरण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव श्री सुकलाल निषाद अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मार्च माह का वेतन रोकने एवं 1 अप्रैल का 1 दिवस का वेतन कटौती करने का आदेश जारी किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …