Breaking News

डभरा:-गंदगी एंव कीचड़ से परेशान उच्चपिडा के मुहल्लावसी,उच्चपिडा के मुहल्लावासियों को गंदगी एंव कीचड से छुटकारा दिलवाने सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन ‌टीम को उच्चपिडा के स्थानीय नागरिकों ने जानकारी दी कि मुहल्लावासी सड़क में बहने वाला गंदा पानी एंव गंदगी से निकलने वाला बदबू से बहुंत परेशान हैं।पानी की निकासी का उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है।इसके चलते लोगों कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।

गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। गांव के अधिकांश मार्गो पर जल भराव व कीचड़ के कारण ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है।इस समस्या का निराकरण करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने कलेक्टर जांजगीर-चांपा को सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन प्रमुख श्री हिन्देश कुमार यादव के निर्देशानुसार संगठन के उपाध्यक्ष एंव मुख्य सचिव श्री सुनिल कुमार बर्मन ने पत्र लिखा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …