रायपुर, 03 मार्च 2021(एचकेपी 24 न्यूज).आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राशन कार्डधारी हितग्राहियों एवं केन्द्र द्वारा सूचीबद्ध एसईसीसी हितग्राहियों को विभिन्न पात्रतानुसार वर्ष में 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। इस अभियान के दौरान जातीय जनगणना 2011 में वंचित श्रेणी हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ में लेकर अपने नजदीकी च्वाईस सेन्टर, कॉमन सर्विस सेन्टर में जाना होगा। जहां इनका आधार के द्वारा बायोमेट्रिक आथेटिकेशन के द्वारा बीआईएस, केवायसी कर पहली बार में पेपर आयुष्मान कार्ड दिया जायेगा। जिसके उपरांत बाद में हितग्राहियों को निशुल्क प्लास्टिक पीवीसी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जायेगा। हितग्राहियों से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के मितानिन से स्लीप प्राप्त कर नजदीकी च्वाईस सेन्टर में आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ जा सकते हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal