Breaking News

सारंगढ:-अपनी शावक के साथ विचरण करने वाली मादा हाथी के हमले से एक वृद्धा की मौत..कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा का घटना…

सारंगढ,26 फरवरी(एचकेपी 24 न्यूज)।वन मंडल रायगढ़ के सारंगढ़ वन परिक्षेत्र के कोसीर थानांतर्गत आने वाला ग्राम मल्दा में अपनी शावक के साथ विचरण करने वाली मादा हाथी ने शुक्रवार 26 फरवरी को सुबह के समय एक वृद्धा पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी लगने पर तत्काल वन अमला मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दिया।इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सराईपाली महासमुंद वन मंडल की ओर से एक मादा हाथी व उसका शावक जंगल के रास्ते से लगभग 25 किमी की दूरी तय कर गोमर्डा अभ्यारण्य के सारंगढ़ होते हुए सारंगढ़ वन परिक्षेत्र सामान्य अंर्तगत ग्राम मल्दा पहुंचे। यहां तीजमति भारती पति शोभाराम भारती उम्र 70 वर्ष बाड़ी में कृषि कार्य कर रही थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे तीजमति की मौत हो गई।इसकी जानकारी वन अमला को हुई तो तत्काल वन अमला मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25000 रूपए देकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दिया।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाथी यहां हमला करने के बाद आगे अपने शावक के साथ आगे बढ़ गई। इसके बाद उसके उपर लगातार वन अमला द्वारा नजर रखी जा रही थी। जहां बताया जा रहा है कि हाथी जांजगीर चांपा वन मंडल क्षेत्र में पहुंच गई है और यहां वन मंडलाधिकारी जांजगीर चांपा, गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक, उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, वन परिक्षेत्र अधिकारी सारंगढ़, वन परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा सारंगढ़, बरमकेला, हाथी मित्र दल, रायगढ़ वन मंडल के साथ जांजगीर चांपा वन मंडल के अधिकारी कर्मचारी द्वारा हाथियों से सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं।इस सम्बंध‌ मे प्रणय मिश्रा, डीएफओ, वन मंडल रायगढ़ का कहना है कि सराईपाली-महासमुंद वन मंडल की ओर से मादा हाथी अपने शावक के साथ मल्दा ग्राम की ओर पहुंची। कृषि कार्य कर रही तीजमति पर उसने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हाथी पर रायगढ़ व जांजगीर चांपा वन मंडल के कर्मचारी नजर रखे हुए हैं।ए आर बंजारे उप वन मंडलाधिकारी, रायगढ़ ने बताया कि मादा हाथी व उसके शावक पर नजर रखी जा रही है। शाम, रात में उसके मूवमेंट को देखा जाएगा। कोशिश रहेगी कि वह वापस जंगल की ओर लौट जाए।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …