रायपुर 26 फरवरी 21(एचकेपी 24 न्यूज).राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ ठाकुर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेेशन के बाद अभी तक ए ई एफ आई के गंभीर प्रकरण नही सामने आए हैं। इसलिए लोगों को अपना नंबर आने पर वैक्सीन लगाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि पंजीयन के दौरान सभी को अपना पहचान पत्र दिखाना होता है। इसके लिए यदि संबंधित व्यक्ति प्राथमिकता से अपना आधार पहचान पत्र रखें तब टीकाकरण के दौरान आासानी होगी।राज्य में जिन हेल्थ केयर वर्कर को कोविड 19 वैक्सीन लग चुकी है उन्हे 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवाना है। तभी वैक्सीन का अधिकतम प्रभाव होगा। इस संबंध में उन्होने कहा कि जिनको पूर्व में कोविशील्ड वैक्सीन का पहला टीका लगा है उनको भारत शाासन के निर्देशानुसार उसी वैक्सीन का ही दूसरा टीका लगाया जाएगा। राज्य में अभी फं्रटलाइन वर्कर को भी कोविशील्ड का पहला टीका लग रहा है उन्हे भी 28 दिनों बाद कोविशील्ड ही लगाया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal