Breaking News

रायपुर :-कोरोना संक्रमण रोकने का लें संकल्प सावधानी में ही सुरक्षा…

रायपुर,26फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).राज्य में कोविड 19 के संक्रमण की रफ्तार इतनी  कम नही हुई हैं कि हम सब निश्ंिचत हो जाएं। इसलिए अभी भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने जरूरी है। हमे तीन मूल मंत्रों के पालन करने का संकल्प लेना होगा -मास्क अच्छी तरह पहनना, दूसरों से दो गज की दूरी और साबुन से हाथ समय-समय पर धोना। ये उपाय अपना कर हम खुद को और अपने परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। देश के कई राज्यों में  कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।लोगो को यह भी ध्यान रखना होगा कि सर्दी, खांसी,बुखार ,थकान,  दस्त लगना भूख न लगना , गंध न आना आदि लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह से  कोरोना जांच कराना चाहिए। लोगों को अप्रशिक्षित चिकित्सकों या तथाकथित झोलाछाप डाॅक्टरों से बचना चाहिए। अभी सावधानी बरतने में ही सुरक्षा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…

🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …