Breaking News

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने की खबर निराधार एवं भ्रामक:-मंत्री डॉ.टेकाम…

रायपुर,26 फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि कतिपय न्यूज पोर्टलों में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कारण 31 मार्च तक स्कूल बंद करने की खबरें प्रकाशित और प्रचारित की जा रही हैं जो कि निराधार और भ्रामक हैं।संचालक लोक शिक्षण श्री जितेन्द्र शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि ऐसा कोई भी आदेश विभाग की तरफ से जारी नहीं किया गया है और न ही ऐसी कोई विभाग की तैयारी है, यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूल संचालन का जो आदेश राज्य सरकार ने दिया है, वह उसी तरीके से संचालित होते रहेंगे। परीक्षाएं भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों से सचेत रहें और विभाग का ओर से जारी अधिकारिक आदेश पर ही भरोसा करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …