Breaking News

बिलासपुर:-आई.जी.ऑफिस में जांजगीर-चांपा जिला की मालखरौदा थाना का छोटे रबेली गांव के रहने वाला आरोपी युवक ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए खाया था जहर,आरोपी युवक के खिलाफ अब तक मालखरौदा थाना में आठ आपराधिक मामला दर्ज,पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार,खबर को विस्तार से जानने के लिए पढिए hkp24news.com की पूरी खबर…

सुनिल‌‌ बर्मन@बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।आईजी ऑफिस बिलासपुर में जहर खाने वाले युवक का उपचार सिम्स में चल रहा है।पूरा मामला बुधवार 24 फरवरी दोपहर का है।युवक जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा थानांतर्गत आने वाला गांव छोटे रबेली का रहने वाला है।पुलिस के मुताबिक युवक आदतन अपराधी है।उसके खिलाफ मालखरौदा थाने में अनेको मामले दर्ज है।आरोप है, कि युवक ने अपने गांव के सरपंच को बंधी बना लिया था।उसके साथ मारपीट किया था।उसके पश्चात् उसका पैसे छीन लिया था।युवक के खिलाफ सरपंच ने थाना में मामला दर्ज कराया है। जैसे ही इस युवक को पता चला कि इसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।इसने भी एक आवेदन अजाक थाने में देकर फरार हो गया।बुधवार 24 फरवरी को आईजी ऑफिस आकर जहर का सेवन कर लिया।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 12 दिसंबर को ग्राम छोटे रबेली में तहसीलदार की उपस्थिति में गांव में 52 एकड़ जमीन पर अवैध धान बुवाई के खिलाफ कार्रवाही की गयी।आरोपी युवक ने 8 एकड़ में भी फसल का बुवाई किया था।इसी बात को लेकर युवक के परिवार द्वारा सरपंच को रास्ते से उठाकर अपने घर ले गया।जहां बंधक बनाकर सरपंच के साथ मारपीट किया।कुछ पैसा भी लूट लिया।जब गांव वालों को पता चला तो उन्होंने सरपंच को छुड़ाया।इसके साथ ही 112 में फोन करके सरपंच को अस्पताल ले गए।सरपंच की रिपोर्ट पर छत राम काठले एवं इसकी पत्नी,भाई एंव बहन के खिलाफ मालखरौदा थाना में एफआईआर दर्ज की गयी।जांजगीर-चांपा जिला के एएसपी संजय महादेवा ने बताया कि छतराम काठले और सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा के बीच खेत को लेकर विवाद हुआ था।जिसके पश्चात् छतराम ने सरपंच को बंधक बनाकर मारपीट किया था। जिसकी रिपोर्ट मालखरौदा थाना में दर्ज की गयी थी।केस दर्ज होने के बाद आरोपी छतराम फरार हो गया था।छतराम की पत्नी ने सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा के खिलाफ भी अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराया था।जिसमें पुलिस द्वारा जांच की गई।जांच में शिकायत गलत पाई गई थी।छतराम के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।जल्द ही आरोपी छतराम काठले का गिरफ्तारी की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …