रायपुर,19 फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आगामी शिक्षा सत्र से पूर्व शाला भवनों में आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए है ताकि शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन में किसी भी तरह की असुविधा न हो।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में शाला भवनों के मरम्मत का कार्य डीएमएफ मद, सीएसआर एवं उपलब्ध विभागीय मद से कराए जाने को कहा गया है। ऐसे स्कूल जिसके परिसर में स्थित अनुपयोगी अति जर्जर एवं जर्जर भवनों का परीक्षण तकनीकी अधिकारियों से कराकर रिपोर्ट के आधार पर उनके मरम्मत अथवा डिस्मेंटल की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal