Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कोविड टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण हो – कलेक्टर,समय सीमा बैठक आयोजित…

जांजगीर-चांपा 15 फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज  जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19, टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। नगरीय निकाय, जिला पंचायत, जेल, पुलिस, राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों कोविड वेक्सिन से संबंधित सही जानकारी देकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें और सभी  अधिकारियों ,कर्मचारियों का पंजीयन करवाएं।कलेक्टर ने विभागों द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार संबंधित पोर्टल में शतप्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करवाने  सीएमएचओं को निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध कम संख्या में लोगों का वैक्सीनेशन होने पर संबंधित अधिकारियों और सीएमएचओ के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर ने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए। शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने पर संबंधित विभाग इसकी जानकारी जिला कार्यालय को भी दें, ताकि इसकी समीक्षा की जा सके। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांकन, अभिलेख, दुरूस्तीकरण, सीमांकन के आवेदनों पर समय सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कोई भी आवेदन बिना वाजिब कारण के  लंबित ना रहें।  उन्होंने लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नव पदस्थ पटवारी जिन्हें सीमांकन, नामांतरण के कार्य की जानकारी नहीं है, उन्हें तत्काल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ई-कोर्ट के प्रकरणों में सुनवाई की आगामी तिथि तय नहीं करने वाले संबंधित रीडर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, कृषि, उद्यानिकी, लोक निर्माण विभाग, पीएचई, सीएसईबी से संबंधित पत्रों पर किए गए कार्रवाई की भी समीक्षा की ।
बैठक में वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम सहित राजस्व एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …