Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मालखरौदा थाना पुलिस ने पुलिस निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाकर सकर्रा के नागरिको को यातायात नियमो,अवैध शराब बिक्री रोकथाम,नशा मुक्ति,साईबर अपराध रोकथाम,ठगी रोकथाम,महिला सम्बंधित अपराध रोकथाम,गुड टच बेड टच के बारे में बच्चो को कानूनी जानकारी देकर बाल अपराध रोकथाम को लेकर की जागरुक…

सुनिल कुमार बर्मन@जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज).यातायात नियमो,अवैध शराब बिक्री रोकथाम,नशा मुक्ति,साईबर अपराध रोकथाम,ठगी रोकथाम,महिला सम्बंधित अपराध थोकथाम,गुड टच बेड टच के बारे में बच्चो को कानूनी जानकारी देकर बाल अपराध रोकथाम को लेकर की जागरूक करने मालखरौदा थाना के पुलिस निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो अपने टीम के साथ मंगलवार 9 फरवरी को ग्राम सकर्रा पहुंचे थे।जहां लोगों को इकट्ठा कर अपराध के विरुद्ध जागरूक करने के साथ ही लोगो की समस्याएं को गंभीरता से साथ सुना।

 

सैकड़ों की संख्या में मौजूद सकर्रा वासियों को साईबर अपराध से जुड़े पहलुओं पर जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो ने बताया कि मोबाईल लक्की ड्रा जैसे फर्जी फोन कॉल के माध्यम से निजी जानकारियां प्राप्त कर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। इसलिए अपनी निजी जानकारियां खासकर एकाउंट नम्बर एंव अन्य किसी को भी फोन पर नही देंवे।श्री महतो ने सडक पर अनुशासित रूप से चलने,दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने,गति सीमा को नियंत्रित,वाहन चलाने समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने,शराब पीकर वाहन नहीं चलाने,सीट बेल्ट लगाने,ओवरटेकिंग नहीं करने एंव यातायात नियमों की पालना करने के बारे में समझाईश दिया।गुड टच,बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए श्री महतो ने बालिकाओ से कहा कि रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ करने वालों के बारे में खुलकर अभिभावकों,अध्यापकों या पुलिस थाने में शिकायत करना है।इसमें किसी भी तरह का कोई भी लापरवाही नहीं बरतना है।इसके साथ ही श्री महतो ने अवैध शराब बिक्री रोकथाम,नशा मुक्ति,महिला सम्बंधित अपराध रोकथाम को लेकर कानूनी‌ जानकारी देकर नागरिको को जागरुक किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …