Breaking News

जांजगीर-चांपा:-टीकाकरण का द्वितीय चरण 8 फरवरी से,राजस्व और नगरी निकाय के 100 अधिकारियों कर्मचारियों को लगेगा टीका…

जांजगीर-चांपा,7 फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज). कोविड टीकाकरण के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार 8 फरवरी से होगा। द्वितीय चरण के प्रथम दिन राजस्व व नगरी निकाय के कुल 100 अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि कोविड-19, टीकाकरण के द्वितीय चरण में राजस्व और नगरीय निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण का शुभारंभ जिला चिकित्सालय परिसर के टीकाकरण केंद्र में प्रातः 9 बजे से होगा।
जिला चिकित्सालय परिसर टीकाकरण केंद्र के लिए राजस्व विभाग के 50 और नगरीय निकाय के 50 अधिकारियों कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। प्रथम चरण में छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स का भी टीकाकरण जारी रहेगा। डाँ. लहरे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए 60 टीकाकरण केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें से 35 केंद्र संचालित हैंं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …