जांजगीर-चांपा 30 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज स्पर्श कार्यक्रम के तहत कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है। सामान्य लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इस रोग को छुपाने की आवश्यकता नहीं या सामान्य रोगों की तरह इसका भी उपचार संभव है। सभी शासकीय अस्पतालो में उपचार की निःशुलक सुविधा उपलब्ध है।कलेक्टर ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सरकार द्वारा जनजागरुकता एवं उपचार के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप कुष्ठ रोगियोें की संख्या में कमी आई है। उन्होने जागरुकता अभियान में स्वस्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, एनजीओ सहित विभिन्न विभागो के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना किया।कलेक्टर सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा कुष्ठमुक्त हो चुके व्यक्तियों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं ने कुष्ठ उन्मूलन से संबंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया और नारे लगाए। लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया बी एल होम चाम्पा द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए उपयोगी सहायता उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दार्शनिक व्यक्ति थे। उन्होंने छुआ-छूत का विरोध किया, कुष्ठ उन्मूलन अभियान गांधी जी के सपनों को सकार करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आई है। शासन की योजना के तहत कुष्ठ रोगियो का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने कुष्ठ उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत लोंगो जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुष्ठ रोगियो के किए गए उपचार के संबंध में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में नैला-जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवानदास गढे़वाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत, श्री रवि पांडे, सुश्री शशिकांता राठौर, श्री दिनेश शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश पैगवार, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती नीता थवाईत, श्री देवेश सिंह, डीपीएम सुश्री विभा टोप्पो सहित स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचार उपस्थित थें।
Check Also
कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…
🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …
HKP24News Online News Portal