Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कोविड 19 टीकाकरण का शुभारंभ कल,सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी…

जांजगीर-चांपा 15 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).जिले मे कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ कल शनिवार 16 जनवरी को तीन स्थानों में किया जा रहा है। 16 जनवरी को जिला स्तर पर जिला अस्पताल परिसर जांजगीर,में  विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा में कोविड-19, टीकाकरण का शुभारंभ किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम 16 जनवरी को  तीनों सत्र स्थल में 50-50 व्यक्तियों का कोविड-19, का  टीकाकरण किया जाएगा। जिले में कुल 60 टीकाकरण सत्र स्थल चिन्हांकित किया गए हैं।  प्रथम चरण में 10,405 स्वास्थ्य कर्मी एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। 18 जनवरी को 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  क्रमशः-नवागढ़, पामगढ़, सक्ती और बम्हनीडीह में 20 जनवरी को 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः-डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर में कोविड-19 ,टीकाकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा।  कोविड-19 वैक्सीन जिले को 6360 डोज प्राप्त हुआ है। टीकाकरण तैयारी के संबंध में सभी सत्र स्थलों में सफलता पूर्वक माॅक-ड्रील का आयोजन किया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि कोविड-19, टीकाकरण का कार्य मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …