Breaking News

जांजगीर-चांपा:-अड़भार तहसील गठन हेतु प्रारंभिक सूचना राजपत्र में प्रकाशित,17 पटवारी हल्के के 53 गांव होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा 08 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).जिले की वर्तमान तहसील मालखरौदा को विभाजित कर नवीन तहसील अड़भार के गठन हेतु राजपत्र में प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन 28 दिसंबर को किया गया है।नवीन तहसील अड़भार के गठन के लिए परिवर्तन का स्वरूप इस प्रकार रहेगा- राजस्व निरीक्षक मंडल सकर्रा के पटवारी हल्का नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 13 के कुल 22 ग्राम, राजस्व निरीक्षक मंडल अड़भार के पटवारी हल्का नंबर 7, 8, 9, 10, 11, 12, 19, 20, 21 और 36 के कुल 31 ग्राम इस प्रकार कुल 17 पटवारी हल्के के 53 ग्राम नवीन तहसील अड़भार में शामिल होंगे।अड़भार को नई तहसील गठन के लिए राजपत्र में सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 60 दिवस की समाप्ति पर प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव लिखित में सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय, महानदी भवन कैपिटल काम्पलेक्स नया रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किए जा सकेंगे। नवीन तहसील की सीमाएं उत्तर में तहसील खरसिया, दक्षिण में मालखरौदा, पूर्व में डभरा और पश्चिम में जैजैपुर तहसील होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …