Breaking News

जांजगीर-चांपा:-लापरवाही, कर्तव्यों के प्रति उदासनीता पर बाड़ादरहा सचिव को किया गया निलंबित…

जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कुशल कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि सचिव के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच समिति गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जांचकर्ता अधिकारी और सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ने पूर्व सरपंच श्री समयलाल यादव और सचिव श्री तोमेश्वर चंद्रा ग्राम पंचायत बाड़ छापा को ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी जांच की सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। जांचकर्ता अधिकारी ने संकेत दिया कि सचिव ने संबंधित शिकायतकर्ता को सूचना नहीं दी। इसके अलावा सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत का दस्तावेज लेकर जांच में उपस्थित नहीं हुए और न ही ग्राम पंचायत में कोई दस्तावेज नहीं रखा गया था। यहीं नहीं जब जांच चल रही थी तो वे बैठक से उठकर चले गए और ग्रामीणों ने बताया कि सचिव का व्यवहार ठीक नहीं है। सचिव द्वारा अपने पायरिटेयर का निर्वहन उचित तरीके से नहीं हो गया। सचिव का उक्त कृत्य अपने कर्म के प्रति घोर उदासीनता, गंभीर लापरवाही, स्वेच्छारिता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। जो छग पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। इस कृत्य के कारण सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत डभरा निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वह भट्ट की पात्रता होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …