गरियाबंद(एचकेपी 24 न्यूज).शहीद स्व. कृष्ण कुमार याद में लगाया बरगद पौधा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद स्व. कृष्ण कुमार निर्मलकर की याद में उनके गृह ग्राम में पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने पौधारोपण कर शहादत को प्रणाम किया।
जिले के कामराज गाँव में आज पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, डीएसपी टीकाराम कंवर, एसडीओपी संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं थाना प्रभारी छुरा जगत अपनी टीम के साथ पहुँचे।उन्होंने गांव के वीर सपूत शहीद स्व. कृष्ण कुमार निर्मलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा की और शहादत को नमन किया और उनकी माता को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस कप्तान श्री पटेल ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि इस गांव से एक वीर सपूत ने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। उनका यह बलिदान हम सभी पर कर्ज़ है। उन्होंने गांव के वृध्द महिलाओं को साड़ी एवं वृध्द पुरुषों को छाता भेंट किया इस अवसर पर शहीद स्व. कृष्ण कुमार की स्मृति में आम, सीताफल, काजू, बरगद, नीम समेत 300 पौधे लगाए गए।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal




