सुनिल बर्मन@मालखरौदा-जांजगीर(एचकेपी 24 न्यूज).नंगझर गांव के युवक भरत लाल यादव ने डॉयल 112 वाहन चालक एंव पुलिस कर्मी पर अपने दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।वही दोषियो के खिलाफ उचित कार्रवाही करने के साथ ही क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन का आवश्यक मरम्मत करवाने का मांग किया है।
इस मामला को लेकर युवक भरत लाल यादव ने बताया कि मंगलवार 4 अगस्त को परिवार के साथ अपने खेत मे कार्य कर रहे थे।इस दौरान अपना दोपहिया वाहन को खेत के बाहर खडा किया था।उस दोपहिया वाहन को डॉयल 112 वाहन मे सवार चालक एंव पुलिस कर्मी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसे आस-पास के लोगो ने देखा है।युवक भरत लाल यादव ने इस मामला का जांच करवा कर उनका दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्तता करने वाले आरोपियो के खिलाफ उचित कार्रवाही करने के साथ क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन का आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने का मांग किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal





