सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 9 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर गलत जानकारी देने वाले जांजगीर हल्का नंबर 10 के पटवारी श्री सुरेश पण्डा को जांजगीर एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान ने निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निंलंबित पटवारी का मुख्याल तहसील कार्यालय जांजगीर निर्धारित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आवंटन एवं वार्षिक भू-भाटक के निर्धारण वसूली प्रक्रिया बाबत रिक्त भूमि को आवंटित करने के संबंध में जांजगीर स्थित भूमि की जानकारी चाही गई थी, जिसके परिपालन में हल्का नंबर 10 के पटवारी श्री पंडा द्वारा खसरा नंबर 3983/1 रकबा 0.15 एकड़ घास मद की जानकारी दी गई। किंतु अधिकार अभिलेख की जांच किए जाने पर उक्त भूमि डबरी मद में दर्ज होना पाया गया। गलत जानकारी देने पर पटवारी श्री सुरेश कुमार पंडा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब लिया गया। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण पटवारी श्री पंडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जांजगीर हल्का नंबर 10 का प्रभार आगामी आदेश तक पटवारी श्री लक्ष्मी तिवारी को सौंपा गया है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal