सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 08 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज बम्हनीडीह तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण का निरीक्षण करते हुए सीमांकन के प्रकरणों की तय समय-सीमा और अधिक संख्या में लंबित होने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुराने सीमांकन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ पहले निराकरण की कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अतिक्रमित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने गौठान के लिए चिन्हांकित भूमि का तत्काल सीमाकंन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोठानों के लिए चिन्हित भूमि पर अतिक्रमण होने की स्थिति में तत्काल अतिक्रमण से मुक्त करने की करवाया की जाए।
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में उपस्थित आमजनों और अधिवक्ताओं से चर्चा कर कामकाज के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने मुआवजा के प्रकरणों का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय भवन की स्वच्छता एवं दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव करने कहा गया। उन्होंने तहसीलदार सुश्री गरिमा मनहर से कोर्ट में दर्ज विवादित बटवारा, बंटाकन, सीमांकन आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल एसडीएम चांपा श्री बजरंग दुबे उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal