Breaking News

जांजगीर-चांपा:-सभी क्वारेंटाईन सेंटर में  स्वच्छता , पेयजल, आवास, भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर…जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक…..

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 8 मई 2020(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में ली। कलेक्टर ने कहा कि अन्य राज्यों से आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 14 दिन का क्वॉरेंटाइन में रखा जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए क्वारेंटिन सेंटर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित किया जाए। भोजन, स्वच्छता एवं चिकित्सा के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों को प्रवेश पास संबंधित एसडीएम द्वारा जारी किया जाएगा। अनावश्यक प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि अन्य राज्यों से प्राप्त सूचना के अनुसार श्रमिकों का आगमन लगातार बना रहेगा। अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों एवं अन्य लोगों को क्वारेंटीन सेंटर में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसपी श्रीमती पारुल माथुर ने क्वारंटीन सेंटर की  सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया।
जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम क्वारेंटिन सेंटर में रोके गए श्रमिकों एवं अन्य लोगों के संबंध में जानकारी दी। संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा ने अन्य राज्यों एवं  जिला जाने वालों के लिए जारी किए जा रहे अनुमति के संबंध से अवगत कराया। बैठक में कमेटी के सदस्य मौजूद थे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …