सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 8 मई 2020(एचकेपी 24 न्यूज). कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने अन्य राज्यों से जांजगीर-चांपा जिले में कोविड-19 के संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए विभिन्न क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते हुए यहां बाहरी लोगों का प्रवेश कड़ाई पूर्वक प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक और एसपी श्रीमती पारुल माथुर ने आज अकलतरा तहसील के ग्राम कापन के छात्रावास भवन और पामगढ़ तहसील के ग्राम कुंटीघाट के स्कूल भवन में बनाए गए क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 की सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर के परिसर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित करें। इसके लिए आवश्यकता अनुसार बेरीकेटिंग और सुरक्षाबलों को तैनात किया जाए। उन्होंने क्वारेंटीन सेंटर में भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा आदि के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों को प्रवेश पास जारी करने संबंधित एस डी एम को निर्देेश दिए। कलेक्टर और एसपी ने श्रमिकों से चर्चा की उनके स्वास्थ्य एवं दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। एस पी ने कहा कि बिना पास के प्रवेश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगीे । उन्होंने जिले के सभी क्वारेंटीन सेंटर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित कर कहा कि वे कवारंटीन में रह रहे श्रमिकांे को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार जरूरत की अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें । क्वारंटीन सेंटर में भोजन एवं स्वच्छता के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कूंटीघाट सेंटर में तेंलंगाना एवं अन्य राज्यो से आये महिला, पुरूष श्रमिकों और बच्चो सहित कुल 103 लोगों को ठहराया गया है। इन सभी का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। सभी सामान्य पाया गयां। इसी प्रकार कापन क्वारेंटीन सेंटर में महाराष्ट्र, तेलंगाना और अन्य राज्यों से आए महिला, पुरूष व बच्चे सहित कुल 49 लोगो को ठहराया गया है। निरिक्षण के दौरान सीएमएचओ डाॅ.एस आर बंजारे, एसडीएम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान, एसडीएम पामगढ़ श्री अनुपम तिवारी संबंधित बीएमओ और कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

