कोसीर@लक्ष्मी नारायण लहरे (एचकेपी 24 न्यूज).रायगढ जिला के सारंगढ जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत आने वाला ग्राम कोसीर में 2001 से नल जल योजना के तहत पूरे गांव में पानी प्रदाय किया जाता है।इस योजना से गांव में पानी की आपूर्ति होती है । गांव में नल जल योजना जब से प्रारंभ हुई है।तब से कुएं ,हैंड पम्प की पानी पीने के चलन बाहर हो गई है।गांव में पहले गर्मी के दिनों में कोसीर गांव के बड़े तालाब का पानी पीते थे पर अब नहीं पीते । जब से नल जल योजना संचालित है।तब से नल के पानी पर ही निर्भर हैं गर्मी के दिनों में अक्सर जब से संचालित है।नल जल योजना पम्प जल जाते है।तब एक -दो दिन बनने में लग जाता है। तब लोग कुछ हैंड पम्प से पानी लेते है।इस वर्ष 13 अप्रैल को नल जल योजना की पम्प जल गई।तब लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए कोसीर सरपंच लाभो राम लहरे ने तत्काल निर्णय लेकर 13 अप्रैल से ही गांव के प्रभावित मुहल्ला अम्बेडकर चौक ,मंडली चौक ,नावा तरिया पारा, टायर पार ,सतनामी मुहल्ला में सुबह से शाम 2 पानी टैंकर से लोगो को घर घर पानी पहुंचा रहे है।इस लॉक डाउन में उनके कार्य की प्रसंसा हो रही है।जब से नल जल योजना संचालित हुई है तब से यह पहला मौका है कि सरपंच द्वारा पानी टैंकर की ब्यवस्था कर लोगो को पानी पियाला जा रहा है।जो काबिले तारीफ है ।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

